Saturday, 24 September 2011

नाई या कसाई?

सरकारी नाई ने बाल काटते समय अपने सिब्बल साहब से पूछा: साहब यह स्विस बैंक वाला क्या लफड़ा है?
सिब्बल चिल्लाये : अबे तू बाल काट रहा है या इन्क्वारी कर रहा है?
नाई खिसियाया : सॉरी अब नहीं पूछूँगा

अगली बार नाई ने अपने चिददु साहब से पूछा: यह काला धन क्या होता है? पुराने गले सड़े नोट को कहते हैं क्या?
चिददु जी भी चिल्लाये और बोले : तूँ हमसे ये सवाल क्यूँ पूछता है?

लो जी, अगले दिन नाई से पूछताछ की लिए सी बी आई की टीम आ धमकी!
"क्या तुम बाबा या अन्ना के एजेंट हो?" उन्होंने पूछा
नाई बोला : "नहीं साबजी"
"तो फिर तुम बाल काटते वक़्त नेताओं से फालतू के सवाल क्यूँ करते हो?" अफसर साहब गरजे 
नाई बोला : "साहब ना जाने क्यूँ स्विस बैंक और काले धन के नाम पर इन सबके बाल खड़े हो जाते है और मुझे बाल काटने में आसानी हो जाती है....इसलिए पूछता रहता हूँ" 0_o 

No comments:

Post a Comment